डाकबंगला दुर्गा पंडाल में CM नीतीश ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की प्रगति व सुख-शांति की कमाना

  • राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, लालू यादव व राजद नेता शिवानंद ने की मां के दर्शन

पटना। राजधानी पटना में महासप्तमी पर मां दुर्गा का पट खुलते ही देवी के दर्शन के लिए भक्तों जन सैलाब उमड़ पड़ी। शाम होते ही भक्तों का पूजा पंडाल की और आन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार माता दुर्गा के दर्शन के लिए डाकबंगला चौराहे पर पूजा पंडाल में पहुंचे। जहां, उन्होंने देवी मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वही CM नीतीश ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पर्व हर्ष एवं उल्लास का पर्व है। दशहरा को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम व आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। मुख्यमंत्री नीतीश ने प्रदेश वासियों से आह्वान किया कि वे दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्ष उल्लास के साथ मिल जुलकर मनाएं। वहीं, बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, राजद सुप्रीमो लालू यादव व राजद नेता शिवानंद तिवारी भी डाकबंगला चौराहा पूजा पंडाल पहुंचकर माता के दर्शन किए।
पटना में अलग-अलग थीम पर बनाए गए पंडाल
राजधानी पटना में इस बार भी अलग-अलग थीम पर पंडाल बनाए गए हैं। डाक बंगला का पंडाल व प्रतिमा हर बार आकर्षण का केंद्र रहता है। पूरे पटना में सबसे पहले डाकबंगला चौराहा स्थित मां दुर्गा का पट खुलता है। वही इसके बाद पटना में अन्य जगहों पर पट खुलता है। पट खुलने के बाद लोगों में काफी उत्साह है। मां दुर्गा के प्रति अलग तरह की आस्था देखने को मिल रही है।

About Post Author

You may have missed