February 10, 2026

पटना एम्स में अब महज 22 कोरोना मरीजों का हो रहा इलाज

  • कोरोना से नहीं हुई किसी मरीज की मौत, एक नया कोरोना मरीज हुआ भर्ती

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में मंगलवार को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है और अब एम्स के आइसोलेशन वार्ड में महज 22 कोविड 19 संक्रमित मरीजो का इलाज चल रहा है।
पटना एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। एक नया कोरोना पॉजीटिव मरीज सामने आया है, जिसका इलाज किया जा रहा है। साथ ही कोई मरीज भी डिस्चार्ज नहीं हुआ है।

You may have missed