सीएम नीतीश का सुशील मोदी को जबाब, कहा- अगर वह कह रहे हैं तो कहिए सरकार गिरा दें, ताकि उनको फिर कोई जगह मिल जाए

गोपालगंज। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के सवालों पर पहली बार जवाब दिया है। गोपालगंज में एक नीजी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने कहा कि अगर सुशील जी कह रहे हैं तो कहिए सरकार गिरा दें, ताकि उनको फिर कोई जगह मिल जाए। सरकार बनी तो उनको कुछ नहीं बनाया। उसी के चलते तकलीफ थी। बड़े कष्ट में थे। अब मौका आया है तो बेचारे कुछ बोल रहे हैं तो उन्हें जरूर रोज बोलना चाहिए। रोज बोलेंगे तो अगर कहीं केन्द्र वाले फिर खुश हो जाएं तो बड़ी खुशी की बात होगी। बहुत अच्छा होगा। इसलिए वे रोज बोलते रहें। गोपालगंज में पूर्व मंत्री सुबाष सिंह के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री ने ये बातें मीडिया से कहीं।
भाजपा विधायक के श्राद्ध कार्यक्रम में गए थे सीएम
वहां पत्रकारों ने जानना चाहा कि सुशील मोदी ने महागठबंधन सरकार गिरने का बयान दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने हंसते हुए कहा- अगर वे कह रहे हैं तो कहिए कि सरकार गिरा दें। भाजपा विधायक सुभाष सिंह के पैतृक गांव ख्वाजेपुर में आयोजित श्राद्ध कर्म में सीएम ने कहा कि उनका सुबाष सिंह से पुराना संबंध था। अक्सर उनसे मुलाकात होती थी। जब तबीयत खराब थी तो उनका ख्याल रखा जा रहा था। वे जानकारी लेते रहते थे। बीच में बिल्कुल ठीक भी हो गए थे। अचानक उनका निधन हो गया। यह बहुत दुख की बात है। राजनीति अपनी जगह है। उनका संबंध व संपर्क बहुत पहले का था। वही सीएम नीतीश ने सुबाष सिंह के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस दौरान उनके पुत्र अनिकेत सिंह, दुर्गेश सिंह, भाई श्रीनिवास सिंह आदि परिजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के साथ वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, मद्य निषेध उत्पाद व निबंधन मंत्री सुनील कुमार, जदयू के प्रदेश प्रवक्ता मंजीत कुमार सिंह आदि थे। वही विभिन्न दलों के नेता जुटे श्राद्धकर्म में विभिन्न दलों के नेताओं आए थे।

About Post Author

You may have missed