February 22, 2026

युवाओं के सपनो को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव लगातार साकार कर रहे हैं : युवा राजद

पटना। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि बिहार के 10,459 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में एक साथ नियुक्ति-पत्र बांट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने इतिहास रचने का काम किया है। इसके लिए नीतीश कुमार जी और तेजस्वी यादव जी को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं बधाई। वही यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी ने प्रदेश के युवाओं को लगातार नौकरी और रोजगार मुहैया करा कर युवाओं के सपने को साकार कर रहे हैं।

वही आगे उन्होंने कहा कि महागठबंधन की बिहार सरकार द्वारा लगातार भारी संख्या में युवाओं को मिल रहे सरकारी नौकरियां से भाजपा विचलित है। भाजपा नहीं चाहती है कि युवाओं को सरकारी नौकरियां मिले। इसलिए भाजपा नेता अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। वही अरुण कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी अपने वादे अनुसार लगातार युवाओं को सरकारी नौकरी मुहैया करा रहे हैं। भाजपा को बताना चाहिए कि हर वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा केंद्र की भाजपा सरकार ने किया था।

You may have missed