अगले सत्र से लागू होगा जेईई मेन परीक्षा का नया संशोधित सिलेबस, पैटर्न में कोई बदलाव नही

पटना। वर्ष 2021 की जेईई मेन परीक्षा में प्रश्न वायरल हुआ था। उसके बाद परीक्षा लेने वाली एजेंसी को ही अलग कर दिया गया। जेईई मेन और जेईई एडवांस की कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए केंद्र सरकार ने जेईई शीर्ष बोर्ड (जेएबी) का गठन किया है। 19 सदस्यीय शीर्ष बोर्ड को दो वर्षों तक परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी गयी है। जेएबी वर्ष 2022 और 2023 के जेईई मेन और जेईई एडवांस का आयोजन कराएगा। जेईई एडवांस 2022 का आयोजन पुराने सिलेबस से ही होगा। बदले गये सिलेबस के अनुसार 2023 में परीक्षा ली जाएगी।
संशोधित सिलेबस का अध्ययन करने में जुटा नया बोर्ड
जेएबी जेईई एडवांस 2023 का संशोधित सिलेबस का अध्ययन करेगा। जेईई एडवांस 2023 का संशोधित सिलेबस jeeadv. ac. in पर जाकर देख सकते हैं। संशोधित सिलेबस के अनुसार फिजिक्स में सामान्य फिजिक्स, यांत्रिकी, थर्मल भौतिकी, विद्युत चुंबकीय तरंगों, प्रकाशिकी की व्यापक श्रेणियों के तहत विषय शामिल हैं। केमिस्ट्री में पदार्थ की अवस्थाएं : गैसें और तरल पदार्थ, परमाणु संरचना, रासायनिक बंधन और आणविक संरचना सहित अन्य विषयों को शामिल किया गया है। जेईई एडवांस का पैटर्न भी पुराने तरीके पर ही रहेगा। केवल कुछ विषयों को जोड़ा गया है और कुछ विषयों को कम किया गया है। वर्ष 2023 में जेईई मेन और जेईई एडवांस देने वाले सभी छात्र अच्छे तरीके से जेईई एडवांस का सिलेबस देख लें।
बोर्ड में आईआईटी व एनआईटी निदेशक होंगे
जेईई मेन के नये बोर्ड में शामिल अधिकारियों ने बताया कि चेयरमैन आईआईटी मद्रास के पूर्व निदेशक प्रो. भास्कर राममूर्ति होंगे। परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ही आयोजित करेगी। नये बोर्ड के पास जेईई मेन से जुड़ी नीति, नियम व व्यवस्था देने का अधिकार होगा। परीक्षा से जुड़े प्रशासनिक निर्णय लेने सहित वित्तीय व न्यायालय से जुड़े मामलों को भी बोर्ड देखेगा। बोर्ड सदस्य सचिव एनटीए के डायरेक्टर जनरल विनीत जोशी को बनाया गया है। इसमें आईआईटी खड़गपुर, मुंबई, गुवाहाटी के निदेशक को भी रखा गया है। सदस्य सचिव में एनआईटी पटना, आईआईटी पटना के निदेशक भी शामिल हैं।

About Post Author

You may have missed