सिवान : संपत्ति विवाद में देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, आरोपी फरार

सिवान। बिहार के सिवान जिलें में आज दो देवरों ने कथित रूप से संपत्ति विवाद में अपनी भाभी को पीट-पीट कर मार डाला। वही यह पूरा मामला बड़हरिया थाना क्षेत्र की है। वही मृतका के पति राजेंद्र यादव ने शव को बीच सड़क पर रख कर आरोपी दोनों भाइयों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। वही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वही इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव के रहने वाले राजेन्द्र यादव का उनके 2 भाइयों से सम्पति को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आज मारपीट हुई। वह उसके दोनों भाई संतोष यादव एवं जितेन्द्र यादव अचानक चाकू, रड व कुल्हाड़ी के साथ पहुंचे। उनके साथ तीन-चार अन्य लोगों भी थे। गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। वही इस मारपीट में राजेंद्र यादव की पत्नी घायल हो गयी। उसे आसपास के लोग लेकर अस्पताल गये। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र यादव ने कहा कि उसकी पत्नी को उसके दोनों भाई कुल्हाडी, रॉड व चाकू से तब तक मारते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गयी। वही भाभी को जान से मारने के बाद दोनों भाई फरार हो गए। राजेन्द्र यादव ने बताया कि उनके पिता बड़हरिया में चौकीदार थे। 2020 डयूटी के दौरान हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी थी। जिसके बाद से घर में झगड़ा हो रहा है। राजेन्द्र यादव ने बताया कि पिता की मौत के बाद अनुकम्पा पर नौकरी लेने के लिए दोनों भाई उससे मारपीट करते रहते थे।

About Post Author

You may have missed