पटना में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, पिता का आरोप- ससुराल वालों ने हत्या कर शव को किया गायब

पटना। बिहार में दहेज से जुड़े मामलों में कमी आने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में बिहटा थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में दहेज़ के लिए नवविवाहिता महिला की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। जिससे गांव में हड़कंप मच गया है। इस घटना के संबंध में मृतक के पिता नौबतपुर थाना के परसा गांव निवासी विनय कुमार ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाया है। वही मृतक नवविवाहिता की पहचान थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। वही बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के मायके के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता विनय कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि 4 वर्ष पूर्व डेहरी गांव निवासी राजेश कुमार के साथ प्रीति की शादी दान दहेज देकर धूमधाम से शादी की थी। उसके बाद भी अकसर दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था, नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट भी किया जाता था। बीते 10 जुलाई को उसकी मांग के अनुसार एक लाख रुपया हमने दिया भी लेकिन वो एक लाख और मांग रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि बीते दिन पूर्व गांव के लोगों से हमें सूचना मिली की आपकी बेटी की हत्या कर दी गयी हैं। वही बेटी की मौत की सूचना पर आनन फानन में उसके घर पहुंचा तो देखा की सभी लोग घर छोड़कर फरार है और हमारी बेटी भी गायब हैं। इसके बाद मैंने पुलिस को इसकी सूचना दी है। वही इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मामलों पर जांच में जुट गयी हैं। प्रशिक्षु DSP सह थानाध्यक्ष डॉ. अनु कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार की और से लिखित आवेदन दिया गया है। जिसके आधार पर आगे की करवाई किया जा रहा है। लड़की के पिता ने हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है।

You may have missed