October 24, 2026

गोपालगंज : मंदिर की सुरक्षा में तैनात बीएमपी जवान की हत्या, शरीर के इन हिस्सों में चाकू के निशान

गोपालगंज । जिले के थावे दुर्गा मंदिर की सुरक्षा में तैनात बीएमपी जवान की हत्या कर उसके शव को होमगार्ड मैदान के पीछे फेंक दिया। जवान के गर्दन, सिर और पीठ पर चाकू से गोदने के निशान हैं। थावे पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे जवान अर्जुन थापा अकेले अपने रूम से निकला था।

सुबह होमगार्ड मैदान में उसका शव मिला। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि घटना के कारणों व बदमाशों का पता नहीं चला है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

You may have missed