February 22, 2026

बोचहां विधनसभा उपचुनाव में मुसाफिर पासवान के परिवार को टिकट देंगें मुकेश सहनी, बोले- जरूरत पड़ी तो मोदी और योगी मुर्दाबाद भी होगा

पटना। बिहार के अन्दर NDA में MLC चुनाव को लेकर घमासान छिड़ गया है। 24 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए BJP और JDU में समझौता तो हो गया, लेकिन हम और वीआईपी पार्टी को डिमांड के बावजूद एक भी सीट नहीं मिल पाई। जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बगावती तेवर अपना लिए हैं।

रविवार को पटना में मुकेश सहनी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यहां तक कह दिया कि जरूरत पड़ी तो वो मोदी और योगी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाएंगे। बोचहां विधनसभा सीट को लेकर साहनी ने कहा की वहां पर VIP का ही उम्मीदवार होगा और मुसाफिर पासवान के परिवार से ही उम्मीदवार को वहाँ से उतारा जाएगा।

You may have missed