November 20, 2025

बिहार में अगले एक सप्ताह में होगी मॉनसून की विदाई, 13 अक्टूबर के बाद प्रदेश में बढ़ेगी ठंड

पटना। बिहार में अगले एक सप्ताह में मॉनसून विदा होने वाला है जिसके बाद शरद ऋतु आने वाली है। बता दे की पटना सहित राज्य के कई जिलों में कास के फूलों की सफेदी दिख रही है। भारतीय संस्कृति में कास में फूल आने को मानसून की विदाई का संकेत मानते हैं। वही मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार भी बिहार से मानसून की अगले एक हफ्ते में विदाई संभावित है। वही यह अनुमान हैं कि 12 से 13 अक्टूबर के बाद सुबह और शाम ग्रामीण इलाकों में सिहरन महसूस होने लगेगी। बता दे की पिछले दो से तीन दिनों में पटना समेत राज्य के अधिकतर भागों में बारिश की गतिविधियां देखी गईं। चंपारण के इलाके में भारी बारिश हुई। गुरुवार को भागलपुर और वाल्मीकिनगर में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। वाल्मीकिनगर में 107.5 मिमी बारिश हुई, जबकि भागलपुर में 37.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पटना में गुरुवार को मौसम साफ रहा। आसमान में आंशिक बादल रहे।

वही इससे पहले मंगलवार और बुधवार को पटना सहित आसपास के जिलों में झमाझम बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार अब राज्य के अधिकतर भाग में आंशिक बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। चंपारण के इलाके में एक दो जगहों पर भारी बारिश संभावित है। शेष भाग में मौसम धीरे धीरे साफ होगा। अगले एक हफ्ते में उत्तर पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बनने के आसार हैं। 12 से 13 अक्टूबर के बाद सुबह और शाम ग्रामीण इलाकों में सिहरन महसूस होने लगेगी और ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

You may have missed