छपरा : मनचले युवक ने घर में घुस कर युवती से की छेड़खानी और मारपीट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई FIR
छपरा। बिहार के छपरा जिले में घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। वही मामले को लेकर पीड़िता ने गरखा थाना में FIR दर्ज कराई है। वही इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। वही प्राथमिकी में पीड़ता ने बताया है कि मेरे पिता बाहर रहते हैं और मेरी मां बाबा धाम घूमने गई हुई थी। तभी गांव के एक युवक ने मुझे घर में अकेली पाकर गलत नियत से मेरे घर में घुस गए और जोरजबरदस्ती करने लगे। वही जब इसका विरोध किया तो 3-4 लोग आकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। वही पीड़ित ने बताया कि वह एवं उसकी मां न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन उसको अभी तक न्याय नहीं मिला है। बता दे की पीड़िता को अभी तक न्याय नहीं मिला है। वही अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि बिहार में सुशासन की सरकार है तो फिर इस तरह की जब घटना घटती है तो पुलिस प्रशासन क्यों नहीं कारवाई करती है। वही इस मामले में पीड़ित युवती के साथ मारपीट करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


