February 23, 2026

मोकामा : गंगा घाट किनारे मिली दो बच्चे की लाश, सुबह में मिली सूचना, पुलिस पहुंची देर शाम

बाढ़। पटना के मोकामा नगर थाना क्षेत्र के सकरवार टोला सूर्यनारायण गंगा घाट से दो बच्चे की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों द्वारा सुबह में सूचना देने के उपरांत मोकामा पुलिस देर शाम गंगा घाट पहुंचकर दोनों लाश को बरामद कर गहन तफ्तीश शुरू कर दी है। यहां पटना पुलिस की लापरवाही स्पष्ट रूप से झलकती है।


आशंका जतायी जा रही है कि दोनों बच्चों की लाश गंगा नदी में बहकर किसी दूसरे स्थान से यहां पहुंची है। दोनों शव की बाबत जानकारी हासिल करने की कवायद की जा रही है। लोगों के अनुसार, सुबह मेें ही दोनों लाशें घाट किनारे आ गयी थी। पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस देर शाम गंगा घाट पहुंची और शव को बरामद किया।
बहरहाल, अब देखना है पुलिस कब तक इस मामले को सुलझा पाती है। बरामद शव में एक बालक और बालिका है। देखने से दोनों बच्चे भाई-बहन प्रतीत होते हैं।

You may have missed