February 16, 2026

पटना में पोस्टर लगा राजद ने PM मोदी को बताया मंहगाई मैन, सब्जियों की कीमत भी बताई

पटना। बड़ी खबर पटना से है। राजद कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु में होने वाली बैठक से पहले केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है। बता दे की राजधनी पटना में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है। राजद कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है, जिसमे नरेंद्र मोदी को सुपर मैन की चेहरा में दिखाया गया है लेकिन उन्हें मंहगाई मैन की संज्ञा दी गई है। पोस्टर पर बताया गया है कि महंगाई किस तरह से बढ़ती जा रही है। तमाम सब्जियों के रेट पोस्टर पर दिखाए गए हैं। इसे नरेंद्र मोदी निहारते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें टमाटर की कीमत 160, धनिया की कीमत 200, अदरक की कीमत 400, मिर्ची की कीमत 200, लहसुन 130, परवल 80, भिंडी 70 प्रति किलो बताया गया है। वही इस पोस्टर की सबसे ऊपर लिखा गया है महंगाई से त्रस्त एक आम महिला। सुपौल विधानसभा की एकता यादव ने यह पोस्टर लगाया है। उन्होंने खुद को लालूवादी बताया है। उन्होंने कहा की महंगाई में एक अकेला देश की गृहणियों पर भारी है। पोस्टर पर लालू प्रसाद यादव की भी तस्वीर है और चारों तरफ टमाटर ही टमाटर दिख रहे हैं। सब्जियों की टोकरी भी है। बता दें कि 17 तारीख को बेंगलुरु में बैठक होनी है उसमें लालू प्रसाद यादव सहित तेजस्वी यादव भी शामिल होने जा रहे हैं। इससे पहले पटना में जो विपक्षी पार्टियों की बैठक हुई थी, उसमें लालू प्रसाद यादव ने महंगाई की खूब चर्चा की थी और कहा था कि भिंडी की कीमत किस तरह आसमान छू रही है। हाल के दिनों में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भी लालू प्रसाद ने भिंडी की बढ़ती कीमत का जिक्र किया था। मतलब साफ है लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियों की तरफ से महंगाई बड़ा मुद्दा होगा।

You may have missed