पटना में होटल संचालक पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हडकंप

पटना। बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के पूर्णेदू नगर बैंक कालोनी में शुक्रवार देर रात घर में घुसकर अपराधियों ने एक होटल संचालक पर ताबड़तोड़ छह गोली दाग दी, जिसमें पांच गोली होटल संचालक को लगी। वारदात के बाद अपराधी छत से कूद कर फरार हो गए। वही होटल संचालक के घर वालों ने जब गोली की आवाज सुनी तो छत पर भागे-भागे गए, वहां उन्होंने देखा कि राजीव आनंद खून से लथपथ गिरे पड़े हैं। परिजन राजीव को लेकर इलाज के लिए पारस अस्पताल ले गए, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबनी की। पुलिस ने घायल का मोबाइल जांच के लिए अपने पास रखा है। वारदात को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ऐसा लगता है कि घर के पीछे के रास्ते से अपराधी पहले ही छत पर आ कर छिप गए थे। यही बात राजीव की मां और पत्नी ने बताई।संजय शर्मा मूल रूप से नालंदा के रहने वाले हैं।उनके दो पुत्र राजीव और जितेन्द्र हैं। दोनों जगदेव पथ पर होटल चलाते हैं। जबकि संजय के अन्य भाई बगल में ही मकान बना कर रहते हैं।

You may have missed