खगड़िया में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोगों ने अगवा कर की शर्मनाक हरकत
खगड़िया । जिले में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपितों ने लड़की को जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उसके बाद तुरंत थाने पहुंचे और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
जन्माष्टमी की रात पीड़िता मंदिर से लौट रही थी, तभी तीन लोगों ने उसे रास्ते से अगवा कर लिया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
यही नहीं किशोरी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी ने अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता परिजनों के साथ परबत्ता थाना पहुंच थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास को जानकारी दी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन तीन में से दो युवकों के नाम अक्षय कुमार, गोलू कुमार हैं, जबकि उसके साथ मौजूद तीसरे का नाम वह नहीं जानती है। परबत्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।