मंत्री रामसूरत राय बोले- बिहार में लगे संपूर्ण लॉकडाउन, हालात काफी चिंताजनक

पटना। बिहार में कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच नीतीश सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और भाजपा नेता रामसूरत राय ने बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की है। मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि बिहार में कोरोना के बिगड़ते हालात को महज नाइट कर्फ्यू से नहीं संभाला जा सकता है। उन्होंने बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन को जरूरी बताया है। बता दें बीते दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक में 62 घंटे के साप्ताहिक लॉकडाउन की मांग करते हुए कहा था कि बिहार में नाइट कर्फ्यू से हालात सुधरेंगे नहीं। नाइट कर्फ्यू लगाना समझ से परे है। उनके बयान के बाद दोनों सत्ताधारी पार्टी जदयू-भाजपा आमने आमने आ गई। दोनों ओर खूब बयानबाजी भी हुई और अब मंत्री रामसूरत राय ने बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग कर दी है।
मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि बिहार में हालात काफी चिंताजनक है। मेरे पास अस्पतालों में भर्ती करवाने और चिकित्सीय मदद दिलवाने के लिए रोजाना 50 फोन आ रहे हैं। मुश्किल यह है कि मांग के अनुरूप व्यवस्थाएं कम पड़ गई हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण लॉकडाउन का अधिकार केन्द्र सरकार ने राज्यों को दे दिया है और वक्त आ गया है कि राज्य इसका इस्तेमाल करे। दिल्ली, झारखंड जैसे राज्यों ने लॉकडाउन कर दिया है और हमें भी इस पर निर्णय लेना होगा।

About Post Author

You may have missed