February 16, 2026

PATNA : मंत्री संतोष मांझी ने कार्यकर्ताओं के बीच केक काट कर मनाया जन्मदिन, बधाईयों का तांता

पटना। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से) के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार शास्त्री के द्वारा बिहार सरकार में मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संतोष कुमार सुमन का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मंत्री संतोष सुमन ने अपना जन्मदिन पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच केक काट कर मनाया। वहीं विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार मांझी, राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान, दीपक ज्योति, श्याम सुन्दर शरण, राजेश्वर मांझी, मुख्य प्रवक्ता विजय यादव, रामबिलास प्रसाद, श्रवण कुमार, रघुवीर मोची, अविनाश कुमार, महेन्द्र सदा, अनिल कुमार रजक, राजीव बलमा बिहारी, आनंदी पासवान मुखिया, अनिरूद्ध पासवान, राकेश कुमार, सुनील कुमार, कुंदन कुमार, अमरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, संजय मांझी सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संतोष सुमन को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दिया तथा स्वस्थ्य रहने की ईश्वर से कामना की।

You may have missed