मोतिहारी में 15 वर्षीय मैट्रिक की छात्रा ने की खुदखुशी, जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिलें में एक छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। रविवार की देर रात घर में फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। वही शव ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। शव मिलने के बाद उसके घर वाले फरार बताए जा रहे। वही यह पूरी घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की परसौनी वाजिद पंचायत के वार्ड नंबर 11 की है। वही मृतका की पहचान 15 वर्षीय रानी कुमारी के रूप में की गई है। उसकी मां रंजू देवी ने बताया कि उसने इस साल ही मैट्रिक का परीक्षा दी थी। वह परीक्षा में फेल कर गई थी, जिसके बाद से वह काफी डिप्रेशन में थी। बीती शाम वो लोग खेत में गेहूं की कटनी करने गए थे। इसके बाद जब घर लौटे तो देखा कि वह कमरे में फंदे से झूल रही थी। घर के सभी लोग डर गए। वही इसी बीच पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका रानी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी घर वालों को लग गई थी। इस बात को लेकर उसे डांटा भी गया था। ऐसी चर्चा की जा रही कि इसी वजह से उसने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वही इधर, उसके मां का कहना है कि मैट्रिक परीक्षा में फेल करने के कारण उसने ऐसा कदम उठाया है। वही कल्याणपुर थानाध्यक्ष रोहित एनआर ने बताया कि बीती रात ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर लड़की के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतका के घर वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
