September 16, 2026

मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, स्कूल के प्रधानाध्यापक यूजर आईडी और पासवर्ड से करें डाउनलोड

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा-2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर यूजर आइडी एवं पासवर्ड डाल कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, एडमिट कार्ड डाउनलोड के बाद विद्यालय की ओर से हस्ताक्षर और मुहर के बाद ही उसे वैलिड माना जाएगा। विद्यालय में आयोजित होने वाली इंटरनल एसेसमेंट परीक्षा व सैद्धांतिक परीक्षा में कोई परेशानी न हो। इसको लेकर भी बोर्ड के तरफ से सभी स्कूलों को विशेष निर्देश दिया गया है। बोर्ड के तरफ से इंटरनल एसेसमेंट परीक्षा छह से आठ मई तक आयोजित की जायेगी। वहीं, सैद्धांतिक परीक्षा 10 से 13 मई तक होगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। इसके साथ ही समिति के तरफ से यह निर्देश दिया गया है कि,जिन स्टूडेंट्स के परीक्षा फॉर्म का शुल्क अब तक जमा नहीं किया गया है, वह पांच मई तक शुल्क जमा करा दें। शुल्क जमा नहीं रहने की स्थिति में मार्कशीट नहीं जारी किया जाएगा। हालांकि, शुल्क जमा करवाने की जिम्मेदारी स्कूल के प्रिंसिपल को दी गयी है। यह परीक्षा 10 से 13 मई तक दोनों पालियों में होगी। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा छह से आठ मई तक आयोजित होगी। वही प्रैक्टिकल परीक्षा परीक्षा का मार्क्स नौ मई तक जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध करा देना होगा। इसके साथ ही मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को आधा घंटा पहले केंद्र में प्रवेश करना होगा।

You may have missed