February 22, 2026

PATNA : बेलीरोड महाराजा गार्डन मैरिज हॉल में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, मची अफरा-तफरी

दानापुर। राजधानी पटना के बेली रोड में रूपसपुर थाना के बगल में अवस्थित एक बड़े मैरिज गार्डन महाराजा मैरिज गार्डन हॉल में रविवार देर रात शादी समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। मैरिज हॉल में आग लगते ही शादी समारोह मैं आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वही अचानक आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है। हालाकि आशंका जाहिर की जा रही है की शार्ट सर्किट से आग लगी थी। वही लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। घटनास्थल के पास में स्थित रूपसपुर थाना के थाना अध्यक्ष ने इस बाबत पूछने पर बताया कि उन्हें आग लगने की कोई जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि बेली रोड के महाराजा गार्डन में लगी भीषण आग लगी में लाखों का नुकसान हुआ है। इसके साथ साथ देर रात फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ आग बुझाने में जुटी हुई थी।

You may have missed