December 6, 2025

योग दिवस 2023 : प्रदेश अध्यक्ष समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने किया योगाभ्यास, योग दिवस पर दिया फिटनेस का संदेश

पटना। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार की सुबह राजधानी पटना में भी कई जगह पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस दौरान राजधानी में बिहार भाजपा के दिग्गज नेताओं का जुटान हुआ, जिन्होंने सैंकड़ों नेताओं के साथ विभिन्न योगा किया। पाटलिपुत्र स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में पतंजलि योगपीठ की ओर से योगाभ्यास कराया गया। जिसमें बिहार भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे़, राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद और पूर्व मंत्री मंगल पांडेय सहित सैकड़ों भाजपा नेताओं ने लोगों के साथ अनुलोम विलोम, तारासन और सुखासन किया। इससे पहले विनोद तावड़े ने विधिवत योग शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने योग करने के फायदों को बताते हुए कहा कि आज के समय में शरीर को स्वस्थ रख पाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में योग के जरिए इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा, भाजपा नेताओं ने कहा कि योग के महत्व को संयुक्त राष्ट्र ने भी माना और दुनिया के 177 देश में योग को पहचान मिल सके, इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया गया। वहीं, एसकेपुरी चिल्ड्रन पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने वरिष्ठ नेताओं के साथ योग किया।

बता दे की साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएं जाने की मांग रखी, जिससे स्वीकार किया गया और 21 जून साल 2015 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसके बाद से हर साल 21 जून योग दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस साल 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को केवल भारत में नहीं पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य ये है पूरी दुनिया में लोगों को योग के प्रति जागरुक करना है।

You may have missed