मणिपुर हिंसा मामला : महिलाओं के साथ हुए दरिंदगी को लेकर पटना में AIDSO का प्रोटेस्ट, छात्रों ने कारगिल चौक पर मणिपुर सरकार का किया पुतला दहन

पटना। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दरिंदगी के बाद से ही देश के अन्य हिस्सों में बुद्धिजीवियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर AIDSO के सदस्यों ने कारगिल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। वही इस दौरान उन्होंने मणिपुर सरकार का पुतला दहन करते हुए मांग की है कि इस हिंसात्मक काम पर जल्द से जल्द कार्रवाई किया जाए।
महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
वही इस हिंसात्मक घटना क लेकर AIDSO के राज्य सचिव मंडल सदस्य पवन कुमार ने कहा कि पटना में हर चौक चौराहे पर नौजवान व महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। मणिपुर में हुए 2 महिलाओं के साथ दरिंदगी के खिलाफ विरोध जताया गया। AIDSO ने मणिपुर सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की पिछले ढाई महीने से अपने राज्य में हो रहे हिंसा को रोकने का काम नहीं कर पाई। मणिपुर सरकार वहां की महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही है।
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग
AIDSO ने आगे कहा की BJP सरकार को वहां हिंसा रोकना चाहिए था, लेकिन अभी तक यह रुका नहीं और उसकी जगह भाजपा अपने संरक्षण में बालात्कारों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। हम लोग मांग कर रहे हैं कि बिना किसी विलंब के मणिपुर में शांति कायम किया जाए। अन्यथा पूरे देश के छात्र सड़क पर उतरेंगे। मणिपुर सरकार से इस्तीफा लिया जाए और वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। वही ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की अनामिका कुमारी ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके जो दरिंदगी की गई और उनका रेप किया गया, वह बहुत ही शर्मसार करने वाली घटना है। वही इसके खिलाफ शुक्रवार को हम लोगों ने यह प्रोटेस्ट किया है। मणिपुर में लंबे समय से दो समुदायों के बीच आपस में विवाद चल रहा है, लेकिन इसे शांत करने में और सुलझाने में हमारी केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से विफल है। हर दिन महिलाओं के साथ वहां अपराध हो रहा है और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन हैं। गुरुवार को जब हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया तब प्रधानमंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस तरह की अव्यवस्था जो हमारी केंद्र की सरकार फैला रही है, उसी के खिलाफ हमारा यह विरोध प्रदर्शन है। हमारी मांग है की सरकार वहां घटना को नियंत्रित करने में आगे आए व पूरी सरकारी तंत्र को वहां लगाए। इसमें राजनीति करने की कोई जगह नहीं है।

About Post Author

You may have missed