मधुबनी में पैसों के कारण व्यक्ति की हुई हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार

मधुबनी। बिहार के मधुबनी में हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। मधुबनी में पैसों के लेन देन में हत्या का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि पैसा वसूल करने आए व्यक्ति ने 50 वर्षीय बिन्दा सदाय को उठाकर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना लौकहा थाना क्षेत्र के कमलपुर मुसहरी की है। दरअसल, बिन्दा सदाय ने आरोपी से कुछ रूपए उधार ले रखे थे। जिसे वसूल करने के लिए आरोपी बिन्दा सदाय के पास आया था। धीरे-धीरे विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने बिन्दा सदाय को जमीन पर जोर से पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही लौकहा पुलिस थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। लौकहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल ने बताया कि मौत की वारदात को अंजाम देने वाला उसी गांव का शोभा सदाय बताया जा रहा है। पुलिस की सूचना पाकर मौके से आरोपी फरार हो गया है। इस संबंध में मृतक की पत्नी लरुवती देवी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर शोभा यादव को गिरफ्तार किया गया है।