December 6, 2025

आईपीएस विनोद कुमार सिंह बने सीआरपीएफ नए के एडीजी, बिहार के भोजपुर में ख़ुशी की लहर

पटना। बिहार के भोजपुर जिला के रहने वाले सीनियर आइपीएस अधिकारी बिनोद कुमार सिंह को सीआरपीएफ का नया एडीजी बनाया गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी विनोद कुमार सिंह इससे पहले वो गृह विभाग में भी सेवा दे चुके हैं। वही अब उन्हें सीआरपीएफ के एडीजी के रूप में नई और बड़ी जिम्मेदारी द गई है। उन्हें ये जिम्मेदारी मिलाने से भोजपुर जिले में स्थित उनके गांव में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। बिनोद कुमार सिंह की पहचान एक कर्मठ और ईमानदार अधिकारी के रूप में है। बिनोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के लौहर-फरना गांव के रहने वाले हैं। 1994 में आईपीएस अधिकारी के रूप में उनका चयन हुआ था। वो यूपी कैडर के अधिकारी रहे हैं। वो यूपी के कई जिलों में बतौअर SP सेवा दे चुके हैं। वही वो तत्कालीन गृह मंत्री के OSD भी रह चुके हैं। बता दें कि बिनोद कुमार सिंह ने अपनी स्कूली पढ़ाई धनबाद, रांची और पटना से हुई थी। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय इतिहास ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। 1994 में सिविल सेवा में उनका चयन भी हो गया। ऐसा बताया जाता है कि बिनोद कुमार सिंह को अपने गांव से भी खुब लगाव है। एक महीने पहले ही वो अपने गांव आए हुए थे।

You may have missed