September 25, 2026

PATNA : लोकहित अधिकार पार्टी ने अजय कानू को बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया

पटना(अजीत)। लोक़हित अधिकार पार्टी ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजय कानू पद से हटा दिया है। इसकी जानकारी पार्टी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया गया। वही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने के साथ ही 6 सालों की सदस्यता से निष्कासित भी कर दिया गया है। लोक़हित अधिकार पार्टी ने प्रेस बयान जारी कर बताया है कि माह फरवरी 2023 में बिहार प्रदेश में पार्टी के संगठन विस्तार हेतु अजय कानू को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। बड़े दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि 6 माह बीत जाने पर भी आप संगठन विस्तार नहीं कर पाये और आप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों से भी सामंजस्य स्थापित नहीं कर पाये और मतभेद होता रहा जो पार्टी हित में अच्छा नहीं रहा। वही पार्टी हित में आपको सोसल मीडिया एवं दुरभाष के द्वारा अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देने का निर्देश दिया गया था, लेकिन समय सीमा बीत जाने पर भी आपने त्याग पत्र नहीं दिया। पार्टी नेतृत्व पार्टी हित में कड़े निर्णय लेने का विचार कर लिया है। आपको प्रदेश अध्यक्ष, बिहार पद से पदमुक्त किया जा रहा है एवं आपको पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

You may have missed