14 अप्रैल को धूमधाम से लोजपा रा मनाएगी बाबा साहेेब की जयंंती

पटना। आगाामी 14 अप्रैल को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय में देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूमधाम से आयोजित की जाएगी । पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश भट्ट ने प्रेस को बताया कि इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। भट्ट ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी के बिहार से जुड़े सभी राष्ट्रीय नेता, पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी , सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और बाबा साहब में आस्था रखने वाले उनके अनुयायी शामिल होंगे । डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि पार्टी द्वारा दिल्ली स्थित प्रधान कार्यालय समेत सभी प्रदेश कार्यालयों में और उत्तर प्रदेश के बरेली में भव्य रूप से बाबा साहब जी की जयंती समारोह आयोजित की जाएगी। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से बाबा साहब डाॅ भीमराव अंबेडकर जी के कृतित्व और उनके व्यक्तित्व पर पार्टी द्वारा विस्तार से राष्ट्रव्यापी चर्चा की जाएगी । उक्त अलग-अलग प्रदेशों में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के माननीय सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

You may have missed