October 25, 2026

मुजफ्फरपुर में वज्रपात से आम चुनने गई बच्चियों की मौत

मुजफ्फरपुर । हथौड़ी थाना क्षेत्र के बरहद गांव में वज्रपात से दो बच्चियों की मौत हो गई। इसके बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

बता दें कि दोनों बच्चियां बगीचे से आम चुनने निकलीं थी, तभी बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरी, इसकी चपेट में आने से दोनों बच्चियों की मौत हो गई।

मृतकों में स्व. मंगल सहनी की 15 साल की बेटी दीपा कुमारी व गणेश सहनी की 16 साल की बेटी नेहा कुमारी शामिल हैं। दोनों की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया है।

मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

You may have missed