February 26, 2026

मंत्री जी संपत्ति बढ़ाने का गुर बिहारवासियों को भी सिखा दीजिए: चित्तरंजन गगन

पटना। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी जी से संपत्ति बढ़ाने का गुर बिहारवासियों को भी सिखाने का अनुरोध किया है। राजद प्रवक्ता ने कहा है कि 2020 में जब अशोक चौधरी मंत्री बने थे तो उनके द्वारा दिए गए हलफनामे में कुल सम्पत्ति 72. 89 लाख बताई गई थी। जबकि 2026 में उनके द्वारा दिए गए विवरण में कुल सम्पत्ति 22 करोड़ बताई गई है। यह भी उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2020 में बने एनडीए की सरकार में सबसे कम सम्पत्ति बाले मंत्री अशोक चौधरी जी हीं थे जबकि 2025 में बनी सरकार में वे दूसरे नंबर के सबसे ज्यादा सम्पत्ति वाले ( टॉप टू सेकेंड) मंत्री बन गये हैं। उनसे ज्यादा सम्पत्ति वाले मंत्री केवल रमा निषाद जी हीं हैं। पिछले पांच वर्षों में हीं अशोक चौधरी जी की सम्पत्ति 72.89 लाख से बढ़कर 22 करोड़ पहुंच गई है यानी पांच वर्षों में 31 गुणा बढ़ोतरी। यह असाधारण फार्मूला यदि हर बिहारवासियों को बता दिया जाए तो निश्चित रूप से हमारा बिहार सोने का कटोरा बन जाएगा। राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में अभी भी एक तिहाई आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रहा है। ऐसे में यदि अशोक चौधरी जी सम्पत्ति बढ़ाने वाली फार्मूला बिहार वासीयों को बता देते तो लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ सकते हैं। एक जनसेवक होने के नाते उनका यह नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है।

You may have missed