बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने को छात्रों के पास अंतिम मौका, 14 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
पटना। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीएसईबी ने 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त से शुरू कर दिया था। जो भी छात्र अगले साल अपने दसवीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह परीक्षा फॉर्म को भर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरा जाएगा छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, रजिस्ट्रेशन के लिए परीक्षार्थियों के लिए पोर्टल की शुरुआत 8 अगस्त 2022 से की गई थी। वही आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यह तिथि बीत जाने के बाद बिहार बोर्ड इसे विस्तारित नहीं करेगा तो यह परीक्षार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन करने का अंतिम मौका है। छात्रों को आवेदन करने के लिए उन्हें स्कूल कोड, स्कूल का नाम, छात्र का नाम, अपने माता पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और अन्य विवरण दर्ज करने की जरूरत होगी।
जानिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले छात्रों को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाना होगा। वहां होम पेज पर दिखाई दे रहे सेकेंडरी रजिस्ट्रेशन 2022 फॉर्म एग्जाम 2023 के लिंक पर क्लिक करे। जिसके बाद दिए जा रहे सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरा करें। मांगी जा रही आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अब अंतिम फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकलवा ले।


