सिंगापुर से आज स्वदेश लौट रहे लालू यादव, बेटी रोहिणी बोली- आप लोग पापा का ख्याल रखिएगा

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज 11 फरवरी को सिंगापुर से दिल्ली लौटेंगे। लालू के आने की जानकारी उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने शुक्रवार की रात ट्वीट कर के दी है। रोहिणी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए हैं। उन्होंने पिता और अपने बेटे के साथ खुद की तस्वीर भी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है की आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है। यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है। 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत आ रहे हैं। मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं। पापा को स्वस्थ कर आप सबों के बीच भेज रही हूं। अब आप लोग पापा का ख्याल रखिएगा। पापा को स्वस्थ्य रखना अब आप सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए। लालू यादव सिंगापुर से आज रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे। देर रात तक वे दिल्ली पहुंचेंगे। रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर लालू यादव के स्वस्थ्य होकर लौटने की जानकारी के साथ ही फोटो भी डाला है। इस फोटो में रोहिणी पिंक कलर के कपड़े में हैं। उनके साथ पिता लालू यादव ब्लैक कलर की टी शर्ट में हैं। दोनों के साथ रोहिणी के बेटे भी हैं।

रोहिणी के पूरे परिवार ने लालू के स्वस्थ होने में काफी रिस्क लिया है। अब दोनों स्वस्थ हैं। बता दे की रोहिणी ने ही दो महीने पहले अपने पिता को किडनी डोनेट की थी। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल में 5 दिसंबर को लालू प्रसाद और रोहिणी आचार्या का ऑपरेशन किया गया था। लालू यादव और राबड़ी देवी के परिवार में जल्द खुशियां आने वाली है। लालू प्रसाद दादा और राबड़ी देवी दादी बनने वाली हैं। उनके बेटे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मार्च तक पापा बन सकते हैं। इसलिए सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद यह दूसरी खुशी का समय लालू-राबड़ी परिवार में आने वाला है। लालू यादव किडनी सहित कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं, इसलिए उनके तमाम शुभचिंतक डरे हुए थे। दो महीने पहले उनका सफल ऑपरेशन हुआ है। सभी की दुआओं और बेहतर इलाज से लालू यादव स्वस्थ हैं। लौटने की खबर से उनके समर्थकों में काफी उत्साह है।

About Post Author

You may have missed