ललन सिंह बोले- CM नीतीश के जन्मदिन पर नहीं शुरू होगा सदस्यता अभियान

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के दिन पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू करने की बात से इंकार करते हुये कहा कि वर्ष 2005 में हमारी पार्टी की सरकार बनी और उस समय से ही ऐसी कोई परंपरा नहीं रही है। किसके बारे में किसने क्या कहा, उसका जवाब वही व्यक्ति विस्तार से दे सकता है और रही बात पार्टी के सदस्यता अभियान की तो किसी भी पार्टी में सदस्य बनाई जाती है या सदस्यता अभियान चलाया जाता है, जो एक सिस्टम से चलता है और सिस्टम यह है कि हमने जिसको भी अपनी पार्टी का सदस्य बनाया है, वह 3 साल के लिए 2019 से 2022 अक्टूबर तक का है। अब अक्टूबर के बाद ही हम सदस्यता अभियान चलायेंगे और उस सदस्यता अभियान को चलाने के लिए पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर निर्णय होता है। उसके लिए सदस्यता रसीद छपती है, उस पर हमारा हस्ताक्षर होगा और उसे देश के सभी प्रदेशों में वितरित करके उसकी तिथि निर्धारित होती है कि कब शुरू होगा और कब खत्म होगा। अभी कोई सदस्यता अभियान चलाने की बात ही नहीं है।
वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव पर किये गये सवाल पर उन्होंने कहा कि लालू जी पर जो मुकदमा है वो चल रहा है और यह न्यायिक प्रक्रिया है। लालू जी और उनकी पार्टी के तरफ से यह आरोप लगाया जाता था कि जबरन फंसा दिया। जबरन फंसा देने की बात तब तक चलती जब कोर्ट से सजा नहीं मिलती। अब न्यायिक प्रक्रिया के तहत उन्हें सजा मिली है और अब यह बात खत्म हो गई कि उन्हें किसी ने फंसाया।

You may have missed