February 15, 2026

पटना में बैंक से पैसे निकाल कर लौट रहे व्यक्ति से एक लाख की छिनतई, पैसा लूटकर भागे बाइक सवार अपराधी

पटना। राजधानी पटना में छिनतई पर लगाम लगाना पुलिस के लिए मुश्किल होता जा रहा है। इसी कड़ी में जक्कनपुर थाना क्षेत्र से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे व्यक्ति से एक लाख की छिनैती हुई है। जिसमें पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में बताया गया कि पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के गौरिया मठ स्थित बैंक ऑफ़ बड़ोदरा शाखा से एक लाख रूपये की निकासी कर पीड़ित गौरव कुमार जा रहे थे, जिस दरम्यान बैंक से रेकी कर रहे कुछ अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा किया और गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के गौरिया मठ स्थित मिथिला मेडिकल हॉल के पास दिन बाइक सवार दो अपराधियों ने झप्पटा मार रुपए से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद अपराधियों का कुछ दूर तक पैदल पीछा किया, लेकिन कामयाब नहीं हो गए। पीड़ित गौरव ने किया बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक को तेज गति से यारपुरपुल की और फरार हो गए। पीड़ित के बैग में एक लाख कैश के आलावा आईडी फ्रूफ, क्रेडिट कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेंस था जिसे अपराधी ले भागे हैं। फिलहाल घटना के बाद गर्दनीबाग थाना में लिखित शिकायत पीढ़ी गौरव कुमार के द्वारा दर्ज करवाया गया है। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से अपराधियों की शिनाख्त करने में जुटी है। बताया जाता है की इस घटना के पीछे कोढ़ा गैंग के सदस्यों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।

You may have missed