February 22, 2026

पीएमसीएच में काम के दौरान गिरने से मजदूर की गई जान, शरीर में सरिया घुसने से हुई मौत

पटना। पीएमसीएच में काम कर रहे एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार यादव के रूप में हुई है। मृतक मूलतः सीतामढ़ी का रहने वाला है। मृतक की उम्र 27 साल है। मृतक की पत्नी का नाम प्रियंका कुमारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की रात में काम करने के दौरान मुकेश गिर गया। इससे मुकेश के शरीर में सरिया घुस गया। उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह में बाकी के मजदूरों ने देखा तो सरिया काट कर शव को उतारा गया। सीके कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव कुमार ने कहा है कि जांच की जा रही है। उचित मुआवजा दिया जाएगा। मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल पीड़ित परिवार से कोई आवेदन नहीं है।

You may have missed