केंद्रीय गृह मंत्री शाह से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, RLJD का बीजेपी से गठबंधन पर हो सकती है बात
नई दिल्ली। बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की JDU से अगल होकर नई पार्टी बनाने वाले RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे हैं। बता दे की कुशवाहा के साथ बिहार BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद हैं। नॉर्थ ब्लॉक में दोनों नेताओं की मुलाकात हो रही है। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा के JDU से अलग होने के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी RLJD का बीजेपी के साथ गठबंधन हो सकता है, हालांकि न तो BJP और ना ही कुशवाहा की तरफ से ही अबतक गठबंधन को लेकर स्पष्ट तौर पर कोई बात कही गई है। आज जब कुशवाहा अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे तो एक बार फिर से कयासों का बाजार गर्म हो गया है।