February 11, 2026

पटना नगर निगम के वार्ड 6 से कृष्णा सिंह ने नामांकन दाखिल किया,कहा- जीत सुनिश्चित

पटना। पटना नगर निगम वार्ड 06 से बतौर वार्ड पार्षद उम्मीदवार कृष्णा सिंह ने आज नामांकन दाखिल किया। कृष्णा सिंह आज राजीव नगर स्थित अपने निवास स्थान से समस्त राजीव नगर में सैकड़ों समर्थकों के साथ रोड शो करने के उपरांत नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। वही उन्होंने बताया कि राजीव नगर की जनता के साथ लगातार 3 बार से छल होता जा रहा है। वही उन्होंने निवर्तमान वार्ड पार्षद की ओर इशारा करते हुए कहा कि विगत 15 वर्षों से राजीव नगर में विकास के कार्य ठप्प है। वही उन्होंने कहा कि राजीव नगर की जनता नगर निगम से मिलने वाली बुनियादी जन सुविधाओं से वंचित है वही उन्होंने बताया कि राजीव नगर के सर्वांगीण विकास तथा यहां की जनता को उनका हक दिलाने के लिए वह मैदान में उतरे हैं। उल्लेखनीय है कि कृष्णा सिंह पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। राजीव नगर से धनराज देवी लगातार 3 बार से चुनाव जीत रही है। पटना नगर निगम का वार्ड 6 राजीव नगर का इलाका पड़ता है। केसरी नगर के भी कुछ इलाके वार्ड 6 में शामिल है। आज नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी कृष्णा सिंह ने बताया कि राजीव नगर की जनता पटना नगर निगम के सौतेले व्यवहार से त्रस्त है। वही उन्होंने कहा कि इस बार जनता सुयोग्य तथा कर्मठ वार्ड पार्षद चुनने में कोई भूल नहीं करेगी।

You may have missed