February 16, 2026

पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश स्व. किशोर कुमार मंडल के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश स्व. किशोर कुमार मंडल जी के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। जस्टिस मंडल पथ, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बी.एस.ई.बी. कॉलोनी, राजवंशी नगर, पटना स्थित आवास पर पहुँचकर मुख्यमंत्री ने स्व. किशोर कुमार मंडल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व. किशोर कुमार मंडल जी के शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। वही इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी सहित स्व. किशोर कुमार मंडल के प्रशंसक, परिजन एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You may have missed