खगौल में चला जदयू का सदस्यता अभियान,सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को दिलाया सम्मान – फौजिया रानी

 

खगौल।जदयू नेत्री फौजिया रानी ने खगौल लख ,जयराम बाजार , पेठीया बाजार आदि कई मुहल्ले में जदयू पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया।इस अभियान में विशेषकर महिलाओं को जदयू पार्टी की सदस्यता दिलाने का काम किया गया। इस अवसर पर जदयू नेत्री फौजिया रानी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अब तक महिलाओं के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश में आज तक किसी मुख्यमंत्री ने भी महिलाओं के लिए ना तो इतनी योजनाएं चलाई।ना ही महिलाओं के लिए इतने कार्य किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के कष्ट को देखते हुए पूरे प्रदेश में शराबबंदी जैसे कठोर निर्णय को लागू किया अपने आप में सबसे बड़ी मिसाल है।उन्होंने महिलाओं सहित अन्य लोगों को बताया गया की महिलाओं और बेटियों के मान सम्मान के लिए बिहार सरकार कई योजनाओं को चला रही है।
जदयू नेत्री फौजिया रानी ने बताया की महिलाओं को अधिक संख्या में जदय पार्टी से जोड़ना उनका उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के विकास के लिए किये गये कार्यों को आम जन को बताना और उसका लाभ आमजन को दिलाना हम लोगों का दायित्व है।सीएम नितीश कुमार ने बिहार में महिलाओं को सम्मान दिलाने और पंचायतो से लेकर सदन तक निर्वाचित करवाकर समाज की मुख्य धारा में लाने का काम किया है। साथ में सुधीर कुमार , नासिर खान सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता अभियान में योगदान दिया।

You may have missed