February 24, 2026

कमलनाथ सरकार को कल तक की डेडलाइन-बहुमत साबित करने का आदेश,सियासत उफान पर

पटना।मध्यप्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ को कल दिनांक 16 मार्च को हर हाल में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है।राज्यपाल ने आधी रात को पत्र के द्वारा मुख्यमंत्री को सूचित किया कि मुझे लगता है कि आप अल्पमत में है।इसलिए कल तक हर हाल में आपको विधानसभा में मेरे अभिभाषण के बाद बहुमत साबित करना होगा।राज्यपाल के दिशा-निर्देश के बाद दिल्ली से लेकर भोपाल,जयपुर समेत बेंगलुरु मे सियासी तापमान बढ़ गया है। अभी तक अल्पमत में प्रतीत हो रही कमलनाथ सरकार बहुमत साबित करने के लिए अपना हर संभव दाव आजमाएगी। जबकि मौजूदा विपक्ष भाजपा तथा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूरी कोशिश होगी कि कमलनाथ सरकार विधानसभा में बहुमत साबित ना कर पाए।राज्यपाल के आदेश के अनुसार सोमवार से शुरू होने वाले बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण के तुरंत बाद विधानसभा में विश्वास मत पर मतदान कराया जाएगा।मध्य प्रदेश के महामहिम के अनुसार मतदान की प्रक्रिया बटन दबाकर पूरी की जाएगी।पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्डिंग कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कल देर शाम मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेता,प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव समेत कई अन्य भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर मौजूदा सरकार को बहुमत परीक्षण कराने की मांग की थी।ज्ञातव्य हो कि पिछले सप्ताह कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने 22 समर्थक विधायकों को लेकर कमलनाथ सरकार से समर्थन वापस ले चुके हैं।उनके समर्थक विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया है।इनमें से छह कमलनाथ सरकार में मंत्री भी थे।

You may have missed