December 6, 2025

सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब पर गर्म हुई बिहार की सियासत, जदयू शरू करेगी दया प्रकाश सिन्हा के खिलाफ मुहीम

पटना। प्रसिद्ध लेखक दया प्रकाश सिन्हा ने सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से कर दी थी। इसके बाद से बिहार में राजनीतिक भूचाल मच गया है। आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। इसको लेकर अब जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने मुहीम शुरू करने की बात की है। उन्होंने कहा है कि दया प्रकाश सिन्हा ने भाषाई अपमान किया है। नीरज कुमार ने ट्वीट कर लिखा है ‘नजरिया साफ कीजिये, बात इधर की, न उधर की। प्रियदर्शी सम्राट अशोक को जिसने भाषाई अपमानित किया, उसे दिये गये साहित्य अकादमी पुरुस्कार जैसे अवार्ड वापस लेने की मुहिम का समर्थन कीजिएगा या नहीं?’

बता दे की विवाद इतना बढ़ गया है सत्तारुढ़ दल की दो पार्टी आपस में लड़ने भिड़ने लग गए। दरअसल, जदयू ने लेखक दया प्रकाश सिन्हा के बयान की निंदा की है। साथ ही उनसे पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने की भी मांग कर दी। गौरतलब है कि सिन्हा भाजपा कल्चरल सेल के नेशनल कन्वेनर हैं, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने इस बात से इनकार किया है।

You may have missed