जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश बना भारत; चीन को पछाड़ा, यूएनओ ने लगाई मुहर

नई दिल्ली। सदियों से दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन अब इस मामले में पिछे होता दिखाई दे रहा है। बता दे की संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, भारत की आबादी बढ़कर 142.86 करोड़ हो गई है और वह चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या डैशबोर्ड के अनुसार, चीन की आबादी 142.57 करोड़ है। वही इस साल की शुरूआत में ही ग्लोबल एक्सपर्ट्स के अनुमान के अनुसार, 2023 में सबसे ज्यादा आबादी भारत की होगी, वही अब इस पर संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के नवीनतम आंकड़ों ने मुहर लगा दी है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। भारत में अब चीन की तुलना में 20 लाख से ज्यादा लोग हैं, और इस देश की आबादी 140 करोड़ के पार पहुंच गई है। और वहीं चीन में बच्चे पैदा करने की दर कम हुई है। वही UNFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023’, जिसे 8 बिलियन लाइव्स, इनफिनिट पॉसिबिलिटीज: द केस फॉर राइट्स एंड चॉइस के टाइटल से जारी किया गया है। उसमें बताया गया है कि अब भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन है, जबकि चीन की जनसंख्या 1,425.7 मिलियन है। यानी दोनों की जनसंख्या में 2.9 मिलियन का अंतर है। रिपोर्ट में ताजा आंकड़े ‘डेमोग्राफिक इंडिकेटर्स’ की कैटेगरी में दिए गए हैं।

About Post Author

You may have missed