September 17, 2026

मुजफ्फरपुर में पत्नी के अफेयर से तंग आकर पति ने गला और मुंह काटा, धारदार हथियार से किया हमला

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में बॉयफ्रेंड से बात कर रही पत्नी पर पति ने हमला कर दिया। पति ने पत्नी के मुंह-गले और पीठ पर धारदार हथियार से हमला किया। महिला की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रही है। 2016 में दोनों की शादी हुई थी। महिला के 2 बच्चे भी हैं। 5 महीने से महिला का अफेयर चल रहा था। वो अक्सर बॉयफ्रेंड से फोन पर बातें करती थी। इसे लेकर पति से झगड़ा होता रहता था। पत्नी बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी। पति ने उसे देख लिया। झगड़ा बढ़ा और पति ने पत्नी पर हमला कर दिया। नाजुक स्थिति में महिला का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव का है। रतनपुरा के बबलू राय की शादी 2016 में प्रीति से हुई थी। प्रीति मूल रूप से पारू थाना क्षेत्र के गौरा गांव की रहने वाली है। प्रीति का एक 4 साल का लड़का और एक डेढ़ साल की लड़की है। बबलू मोतीपुर में ही एक प्लाई फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता है। महिला के फूफा लाल बाबू राय रतनपुरा गांव में ही रहते हैं। उसी गांव में लड़की का ससुराल भी है। बबलू के बड़े भाई रंजीत ने लाल बाबू राय को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद लाल बाबू ने लड़की के पिता को सूचना दिया। परिजन अस्पताल पहुंचे और प्रीति का इलाज करवा रहे हैं।
मोबाइल पर बात करने को लेकर हुआ विवाद
प्रीति के भैसुर रंजीत राय ने बताया कि बबलू और प्रीति के बीच 5 महीने से अक्सर लड़ाई हो रही थी। प्रीति किसी से मोबाइल और बात करती थी। जो बबलू को पसंद नही थी। चार दिन पहले भी प्रीति और बबलू की लड़ाई हुई थी। जिसके बाद वो अपने फूफा के घर चली गई है। सोमवार को फिर दोनों के बीच विवाद हुआ।

You may have missed