गोपालगंज में हुआ भीषण नाव हादसा, गंडक नदी में डूबने से 20 से अधिक लोगों की गई जान

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में गंडक नदी में भीषण नाव हादसा हुआ है। नदी में नाव डूब गई है, जिसमें 20 से अधिक लोगों की लापता होने की खबर है। इस हादसे के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की काफी जमा हो गई है। गोपालगंज-बेतिया के बीच भगवानपुर में गंडक नदी में नाव डूब गई है। नाव पर सवार 20 से अधिक लोग नदी में लापता है। नाव पर सवार सभी लोग बेतिया की ओर जा रहे थे। स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची है। गोताखोर नदी में लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। अभी तक गोताखोर ने नदी से एक महिला का शव बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि नाव पर सवार 20 से अधिक लोग गोपालगंज से बेतिया की ओर जा रहे थे। नाव पर ट्रैक्टर लोड करने के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ है। नाव पर सवार 20 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार किसानों से भरी नाव गंडक नदी में पलट गई। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर लापता लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है। स्थानीय गोताखोर भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।