February 19, 2026

कैमूर में ट्रक में आग लगने हुआ भीषण हादसा, ड्राइवर और खलासी की जलकर गई जान

कैमूर। बिहार के कैमूर में दर्दनाक हादसा हुआ है। कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली बाजार के समीप दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। जिसके बाद आग लगी। इस हादसे में ड्राइवर और खलासी जिंदा जल गए। दरअसल दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद एक ट्रक के केबिन में आग लग गई, जिससे ट्रक में फंसा ड्राइवर और खलासी जिंदा जल गया। ड्राइवर और खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुरुवार देर रात की यह घटना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रोहतास से दो ट्रक मोहनिया की तरफ आ रहे थे। जिसमें एक ट्रक में बालू और दूसरे में कोयला लदा हुआ था। इसी दौरान दोनों ट्रक में जोरदार टक्कर हुई और कोयला लदे ट्रक के केबिन में आग लग गई।

जिसमें केबिन में ही फंसे रहने की वजह से ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और कुदरा पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तबतक दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं घटना के बारे में कुदरा थाना अध्यक्ष शशि भूषण साहू ने कहा कि दो ट्रकों की भीषण टक्कर में लगी आग से दो की मौत हो गई है। घटना को लेकर जांच की जा रही है। मृतक ड्राइवर और खलासी की पहचान में पुलिस जुटी है।

You may have missed