पटना में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 48 घंटों तक राज्य में तेज आंधी के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी

पटना। बिहार के कई जिलों में मानसून पहुंच गया है। उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मानसून का असर दिखना शुरू हो गया है। राजधानी पटना में सुबह-सुबह लोगों को बारिश देखने को मिला। भागने अगले 48 घंटे के भीतर राज्य में मानसून संबंधी गतिविधियों में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। औरंगाबाद, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, अरवल, दरभंगा, मधेपुरा, सुपौल, सारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सहरसा, समस्तीपुर और वैशाली जिले के कुछ इलाकों में शाम तक तेज हवाओं के साथ ठनका गिरने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। जारी सूचना के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान सतही हवा की रफ्तार 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। राज्य के अनेक जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है। पूरे राज्य में आज यानि 28 और 29 जून को भारी बारिश हो सकती है। इनमें किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण शामिल हैं। इसके साथ ही अगले पांच दिन राज्यभर में बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका बनी रहेगी। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। वही कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे अब बिहारवासियों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य के सभी हिस्सों में मानसून एक्टिव हो गया है। कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। वही मौसम विभाग ने आज अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश की संभावना जताई है। पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित 12 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। इससे उमस भरी गर्मी का एहसास होगा। बारिश और ठंडी हवा की वजह से 48 घंटे बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 दिनों में किसी भी जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी नहीं किया है।
