सहायक फाउंडेशन एवं राजेश्वर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

पटना। सहायक फाउंडेशन एवं राजेश्वर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में पी एंड टी कम्युनिटी हॉल, किदवईपुरी, पटना में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू एवं मुख्य अतिथि श्री संजीव चौरसिया (विधायक, दीघा, पटना) द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सभी चिकित्सकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया। इस सफल आयोजन में सहायक फाउंडेशन के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may have missed