बेगूसराय में दिखा दबंगों का कहर; युवक को घर से खींचकर पीटा, हालत गंभीर
बेगूसराय, बिहार। बेगूसराय में एक बार फिर कहर देखने को मिला है। यहां दबंगों ने एक युवक को घर से खींचकर बेरहमी से लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। साथ ही पिस्टल के बट से पिटाई कर दी। युवक अपनी जान बचाने के लिए दबंगों से रहम की भीख मांगते रहा, लेकिन दबंगों ने बेरहमी से रोहित को पीटते रहा। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के मंझीली टोला गांव की है। घायल युवक की पहचान मझीली टोला गांव के रहने वाले स्वर्गीय जनार्दन पासवान का 27 वर्षीय पुत्र रोहित पासवान के रूप में की गई है। बताया जाता है कि रोहित पासवान अपने घर के पास खड़ा था तभी गांव के दबंगों ने रोहित पासवान को खींच लिया और लाठी डंडे एवं पिस्टल की बट से बेरहमी से पिटाई किया। दबंगों को मन नहीं भरा तो दबंगों ने अपने घर में बंद कर बेरहमी से पीटा रहा। परिजनों ने चिल्लाने की आवाज सुना तो उसे बचाने के लिए सभी दबंगों के घर पर पहुचे। तभी किसी तरह उस दबंगों के चंगुल से छुड़ाकर जान बचाया और उसे घायल अवस्था में उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

डीजे बजाने को लेकर हुआ था विवाद
परिजनों ने बताया कि सरस्वती पूजा के दिन डीजे रोहित के द्वारा बजाया जा रहा था तभी गांव के दबंग परमानंद सिंह एवं उसके पुत्र प्रवीण सिंह और गोरेलाल के द्वारा उसको डीजे बनाने से मना किया था। लेकिन, रोहित की ओर से डीजे नहीं बंद किया था। उसी समय उन लोग के द्वारा धमकाया गया था कि तुम लोग को देख लेंगे आज जब रोहित अपने घर के पास खड़ा था। तभी वह लोग आया और रोहित को खींच कर अपने साथ ले गया और लाठी-डंडे एवं पिस्टल के बट से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने यह भी कहा कि अगर घर के पूरे परिवार को उस जगह नहीं जाते तो रोहित को पीट-पीटकर हत्या कर देता। फिलहाल इस घटना के बरौनी थाना पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

