HAM युवा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न : पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के 34 उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय
पटना। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से) के युवा प्रकोष्ठ की बैठक 12 एम. स्ट्रैंड रोड, पटना में युवा अध्यक्ष रविन्द्र कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान, दीपक ज्योति, राजेश्वर मांझी, साधना देवी, रघुवीर मोची, रामबिलास प्रसाद, अविनाश कुमार, महेन्द्र सदा, आशुतोष राणा, श्रवण कुमार शामिल हुए। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के 34 उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और युवा शक्ति को मजबूत करते हुए हम पार्टी को उंचाई के स्तर पर ले जाने का निर्णय किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में युवा अध्यक्ष श्री शास्त्री के कार्यकलापों की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति को बूथ स्तर तक मजबूत करें और प्रत्येक जिला में युवा जिला प्रकोष्ठ का सम्मेलन करें, मैं उसमें आउंगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी युवा पार्टी के लिये कार्य करेंगे, उसे पार्टी आगे अवसर देगी, यह पार्टी का विचार है।
बैठक में सुनील पासवान, मोती पासवान, अमीत सिंह, विनोद मांझी, हेमंत यादव, ओम प्रकाश यादव, सनोज यादव, शशि कांत पासवान, प्रवीण कुशवाहा, प्रीतम राज बंटी, लकी कुमार, संजु कुमार, राहुल राज, आनन्दी मुखिया, अखिलेश्वर पासवान, मुकेश चौधरी, सन्नी राय, रामपुकार पासवान, राजीव रंजन, निरंजन पासवान, ललीता सहनी समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।


