February 17, 2026

कटिहार में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे का कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार

कटिहार। कटिहार में महिला ने प्रेमी से सो रहे बेटे का मर्डर करा दिया। बेटे की उम्र 10 साल थी। वह दोनों को फिजिकल रिलेशन बनाते देख लिया था। उसने पिता को यह बात बता दी थी। पिता ने मां की पिटाई कर दी थी। इससे नाराज मां नाराज हो गई। उसने हत्या की साजिश रची। रात में खाने में नींद की गोलियां मिला दी। फिर प्रेमी से कहकर चाकू से गला रेतवा दिया। फिर पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया। महिला की उम्र 38 साल है, जबकि उसका प्रेमी 45 साल का है। घटना 12 जुलाई की रात जिले के दंड खोरा थाना क्षेत्र के रायपुर गांव की है। पुलिस ने अब मामले का खुलासा करते हुए मां रुकसाना खातून (38) और प्रेमी मोहम्मद नौशाद (45) को जेल भेज दिया है। बेटे की हत्या करने के बाद किसी को शक न हो मां ने अपनी छोटी बेटी को बहलाया-फुसलाया। बेटी ने पुरानी रंजिश के कारण पड़ोसी युवक शेख छोटू और अन्य चार लोगों पर ही हत्या का आरोप लगा दिया था। छोटी बच्ची के बताए गए लोगों का नाम लेने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। एसपी जितेंद्र कुमार ने हत्या की जांच के लिए टीम का गठन किया। पुलिस ने महिला की छोटी बेटी के बयान के आधार पर आरोपी शेख छोटू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। छोटू ने पुलिस को दोनों की प्रेम-प्रसंग की बात बताई। पुलिस ने गांव के लोगों से भी पूछताछ की। दोनों में अफेयर की बात की पुष्टि हो गई। पुलिस ने 16 जुलाई को मां को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में पूरा मामला खुल गया। इधर, प्रेमी नौशाद को इस बात की भनक लग गई कि रुकसाना ने पुलिस को सारी सच्चाई बता दी है। वह बंगाल भागने की फिराक में था। पुलिस ने 17 जुलाई की शाम को नौसाद को आजमनगर स्थित महानंदा झआ ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया था।
प्रेमी ने स्वीकार की अपनी संलिप्तता
एएसपी रश्मि कुमारी ने बताया कि दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। प्रेमी मोहम्मद नौशाद की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, कपड़े और बाइक को भी जब्त कर लिया है। रुकसाना खातून का प्राणपुर थाना क्षेत्र के मजेली गांव निवासी मोहम्मद नौशाद के साथ अवैध संबंध पिछले दो सालों से चल रहा था। पड़ोसियों ने कई बार इसका विरोध भी किया था। पड़ोसियों ने अवैध संबंध की जानकारी महिला के पति मोहम्मद कयूम को भी दी थी। इधर, कुछ समय पहले बेटे मोहम्मद तौसीफ ने अपने ही घर में मां की करतूत को अपनी आंखों से देख लिया। उसने प्रेमी के साथ मां को कमरे में देख लिया था। उसने पिता को जानकारी दे दी। पिता कयूम ने पत्नी रुकसाना खातून की जमकर पिटाई की। नौशाद से दोबारा नहीं मिलने की सख्त हिदायत दी थी।
खाने में नींद की गोली मिलाकर घर के सदस्यों को खिलाया
इसी बात से नाराज महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 12 जुलाई की रात हत्या की तारीख तय की गई। रात के खाने में नींद की दवा मिलाकर अपने पति सहित घर के सभी सदस्यों को खिला दिया था। उधर, खाना खाने के बाद घर के सभी लोग गहरी नींद में सो गए। रात एक बजे के करीब प्रेमी मोहम्मद नौशाद बाइक से तेज धारदार हथियार के साथ रायपुर गांव पहुंचा। रुखसाना के सामने ही मोहम्मद नौशाद ने तौसीफ का नींद में सोती अवस्था में गला रेत दिया। वहां से फरार हो गया। नींद की दवा के ओवरडोज के कारण घटना के वक्त किसी की नींद नहीं खुली।

You may have missed