February 22, 2026

पूर्णिया में 17 वर्षीय इंटर की छात्रा ने की खुदखुशी; पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिलें के धमदाहा प्रखंड के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत दमैली गांव में बुधवार को घर के अंदर संदिग्ध हालत में एक नाबालिग युवती की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वही मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। वही मृतका छात्रा की पहचान सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत दमैली गांव के रहने वाले अनिल मुनी की 17 वर्षीय बेटी की रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वही इस मौत के बाद पूरे परिवार सदमे में है। मृतक का चाचा बिरवल मुनी ने बताया कि उनकी भतीजी इंटर की छात्रा थी।

वह गांव में ही ट्यूशन पढ़कर तैयारी कर रही थी। मंगलवार के रात वह खाना खाकर सोने चली गई। काफी देर तक बातचीत भी की थी। सुबह में भी वह अपने कमरे को अंदर से बंद कर सोते रही। वही जब देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो दरवाजा तोड़कर देखा कि वह छत के पंखे पर फंदे से लटकी हुई थी। यह देख परिवार वालों के होश ही उड़ गए। परिवार के लोगों ने फंदे उतारकर देखा तब तक मौत हो चुकी थी। वैसे फंदे से लटकने का वजह बताने से परिजन कतरा रहे है। वही परिजन इस संबंध में कुछ भी कहने से परहेज कर रहे है। वैसे पुलिस मौत फंदे से लटक कर हुई है या फिर अन्य कारणो से मामले की जांच कर रही है।

You may have missed