बांका में घर से निकली लड़की गायब : मई में थी शादी, मां ने सौरभ नामक युवक पर लगाया अपहरण का आरोप

बांका। बिहार के बांका में शादी के पहले एक युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। वही काफी तलाश करने पर भी युवती का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने 25 साल के सौरभ नाम के युवक पर बेटी का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है की युवती की शादी मई में तय हो गई थी। इधर दोनों के बीच 2 वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वही इस मामले में युवती की मां ने आज सुबह रजौन थाने में FIR कराई है। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बांका के रजौन थाना इलाके के डुमरिया गांव का है। युवती की मां ने बताया कि मेरी बेटी की शादी तय हो गई थी। मई में शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां भी चल रही थी। वही इसी बीच कल शाम मेरी बेटी घर से शौच करने के लिए निकली थी। इसके बाद वापस लौट कर घर नहीं आई। आसपास खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वही पूछताछ के क्रम में पता चला कि शादी की नीयत से रजौन थाना क्षेत्र के चिलकावर गांव निवासी सौरभ ने मेरी बेटी का अपहरण कर लिया है। वह उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया है। थाने में आवेदन देकर शिकायत की गई है। वही इस बीच गांव में चर्चा का विषय है कि युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। बताया जा रहा है दोनों में 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जैसे ही प्रेमी को पता चला कि प्रेमिका की शादी लग गई है। इसके बाद दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। वही इस मामले में रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवती की मां द्वारा आवेदन दिया गया है। इसमें अपहरण कर लेने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर छानबीन में जुट गई है। जल्द ही प्रेमी जोड़े को हिरासत में ले लिया जाएगा।

About Post Author

You may have missed